तनीषा ने गोवा में रखी न्यू ईयर पार्टी, एंडी के साथ आएं अरमान भी

तनीषा ने न्यू इयर अपने दोस्त और बिग बॉस के प्रतियोगी ऐंडी के साथ मिलकर प्लान किया था। इस पार्टी में तनीषा के 'करीबी दोस्त' अरमान कोहली भी पहुंचे। बताया जाता है कि तनीषा की मम्मी तनूजा ने इस पार्टी को होस्ट किया। खबर ये आ रही थी कि अपनी बेटी तनीषा और अरमान कोहली की बढ़ती नज़दीकियों से तनूजा नाराज हैं, लेकिन न्यू इयर पार्टी का आयोजन कर उन्होंने इन अफवाहों पर लगाम लगा दिया है।
तनीषा ने खबर को सही बताते हुए कहा कि पार्टी में हमने खूब मज़े किये।सबसे अच्छी बात रही कि अरमान भी हमें जॉइन कर पाए। खास बता ये भी है कि बिग बॉस की दूसरी जोड़ी गौहर और कुशाल में भी अपनी न्यू ईयर पार्टी गोवा में एक साथ मनाई है।
tanisha mukherjee armaan kohli bigg boss 7 new year party तनीषा मुखर्जी अरमान कोहली बिग बॉस 7 नया साल पार्टी गोवा


Click it and Unblock the Notifications