तानाजी 1st day 1st Show: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की बंपर शुरूआत
अजय देवगन स्टारर तानाजी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाना शुरू कर चुकी है। अगर सुबह के शो की बात करें तो फिल्म ने सुबह के शो में लगभग 22 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कर एक बंपर शुरूआत के लक्षण दिखा दिए हैं।
भले ही फिल्म, दीपिका पादुकोण की छपाक के साथ क्लैश कर रही है लेकिन अजय देवगन के फैन्स और मराठी दर्शकों ने फिल्म का पूरा साथ देने का वादा ओपनिंग में ही पूरा कर दिया है।

तानाजी एक मराठा योद्धा थे जिनके बारे में हमने केवल इतिहास की किताबों में पढ़ा है। ऐसे में उनकी कहानी को परदे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है ओम राउत ने।
फिल्म में अजय देवगन से टक्कर ले रहे हैं निगेटिव भूमिका में सैफ अली खान। वहीं फिल्म में शरद केलकर और काजोल सहयोगी भूमिकाओं में हैं। यहां देखिए फिल्म की ओपनिंग रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications