तानाजी पोस्टर: अजय देवगन फैन्स के बेतहाशा ट्वीट, एक घंटे में 10 हज़ार ट्विटर REACTIONS!
Recommended Video
अजय देवगन की तानाजी का पहला लुक बाहर आ चुका है। फिल्म से अजय देवगन ने एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है और इस पोस्टर में तानाजी मालसुरे के अवतार में अजय देवगन का पूरा लुक साफ नज़र आया। अजय देवगन के लुक को देखने के बाद फैन्स पागल हो चुके हैं।
ट्विटर पर लगातार फैन्स ट्वीट पर ट्वीट कर अजय देवगन को बधाईयां दे रहे हैं। आलम ये है कि केवल 1 - 1.5 घंटे में ट्विटर पर लगभग 12 - 13 हज़ार लोग तानाजी के बारे में बात कर चुके हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है। देखिए फैन्स के रिएक्शन।
गौरतलब है कि अजय देवगन काफी समय से तानाजी पर काम कर रहे हैं। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जिसे ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में काजोल भी तानाजी की पत्नी की छोटी सी भूमिका में दिखाई देंगी।

इस फिल्म को अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। वहीं अजय देवगन इससे पहले भी कुछ ऐतिहासिक किरदार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभा चुके हैं। ऐसे में अजय देवगन से तानाजी को लेकर काफी उम्मीदें हैं।
देखना है कि अजय देवगन और सैफ अली खान की ये टक्कर फैन्स को कितनी पसंद आती है और वो फैन्स की उम्मीदों पर खरे उतर पाते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications