तान्हाजी फेम शरद केलकर की नई फिल्म 'देजा वु' का ऐलान, मिला लीड रोल- डिटेल्स
तान्हाजी और लक्ष्मी में अपने अभिनय के लिए तारीफ बटोर कर वर्ष 2020 सफल रहा अब इसके बाद शरद केलकर एक दिलचस्प प्रोजेक्ट में नजर आयेंगे। अभिनेता एक आगामी फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका नाम देजा वु है। दिलचस्प बात यह है कि वह फिल्म में सोलो लीड है।
सूत्र का कहना है, "शरद फिल्म में एकमात्र किरदार होंगे और अन्य किरदारों की केवल आवाज होगी। फिल्म एक थिएट्रिकल रिलीज होगी, जो इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है।

फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में उत्साहित शरद कहते हैं, "मेरी अगली फिल्म, देजा वू, बहुत खास और विशेष है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एकमात्र फीचर फिल्म है जिसमें एक ही लोकेशन पर एक ही किरदार के साथ शूट किया है, जबकि बाकी किरदारों के केवल वॉइस ओवर होंगे। फिल्म का निर्देशन अभिजीत वारंग ने किया है, जिनकी पहली फिल्म पिकासो को इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है । मुझे फिल्म की शूटिंग पसंद आई और यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शकों को यह कैस लगेगा । "

शरद केलकर के मशहूर सीरियल
सात फेरे जैसे सीरियल में काम कर चुके शरद केलकर आज फिल्मों का मशहूर नाम है। उन्होंने पत्नी पत्नी और वो, बैरी पिया, कुछ तो लोग कहेंगे, सिंदूर तेरे नाम का, भाभी, उतरण, शैतान, एजेंट राघव जैसे सीरियल में काम किया है।

हिंदी डेब्यू
शरद केलकर का हिंदी डेब्यू हलचल फिल्म से हुआ। साल 2004 में उन्होंने डेब्यू किया और फिर वह राम लीला, 1920 द एविल रिटर्न्स, हीरो, रॉकी हैंडसम, सरदार गब्बर सिंह, इरादा, भूमि, हाउसफुल 4, लक्ष्मी और तान्हाजी द अनसंग वॉरियर में काम किया।

बाहुबली को दी आवाज
शरद केलकर ने बाहुबली हिंदी के लिए लीड रोल प्रभास के लिए अपनी आवाज दी थी। उन्होंने प्रभास की आवाज के लिए डबिंग की थी। आज के समय में शरद केलकर ने वॉइस आर्टिस्ट के रूप में भी जगह बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications











