तांडव वेब सीरीज बवाल: सड़क पर 'जूता मारो आंदोलन', सैफ के घर के बाहर पुलिस तैनात, मंत्रालय का समन !
तांडव वेब सीरीज को लेकर मेकर्स और अमेजन प्राइम की मुश्किल बढ़ती जा रही है। इस फिल्म के बीते शुक्रवार रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म पर हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया। जहां पर भगवान शिव और राम के अपमान होने का विरोध किया जा रहा है।
इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने तांडव वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यहां तक तांडव सीरीज के बढ़ते हुए विरोध को देखते हुए अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने समन भी भेजा है। तांडव सीरीज के सीन्स को लेकर ये नोटिस जारी किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने रविवार को वेब सीरीज तांडव के खिलाफ घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत फाइल की है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तांडव पर बैन लगाने के लिए पत्र भी लिखा है। राम कदम ने अपनी शिकायत में लिखा है कि तांडव के कलाकार, निर्देशक, निर्माता के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। तांडव सीरीज को भगवान शिव के नाम से जोड़ा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications