तनाज़ या बख्तियार कौन होगा बाहर
मुंबई। टीवी चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 3" में एक बार फिर से तनाज और बख्तियार ईरानी को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। इस हफ्ते मिंया-बीवी में से किसी एक का जाना तय है।
तनाज और बख्तियार पिछले हफ्ते भी नोमिनेट हुए थे लेकिन पिछली बार जनता ने उन्हें बचा लिया था क्योंकि तब दो और लोग बिदू दारा सिंह, और इस्माइल दरबार भी नोमिनेट हुए थे और इस्माइल दरबार को बाहर जाना पड़ा था। हालांकि इस बार दो ही लोगों को नोमिनेट किया गया है जिसमें से एक का जाना तय है।


Click it and Unblock the Notifications











