तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक की जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2, निराश होंगे मेकर्स!

जॉन अब्राहम की धमाकेदार फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर काफी समय से चर्चा थी और फिल्म 25 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई थी। बता दें कि इस फिल्म को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि शायद ही फिल्म के मेकर्स को पसंद आने वाली है। पता चला है कि रिलीज के अगले दिन ही तमिलरॉकर्स ने जॉन अब्राहम की ये धमाकेदार फिल्म लीक कर दी है। जी हां.. ये फिल्म पाइरेसी का शिकार हुई है और लोग इसको इंटरनेट पर धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे हैं।

हालांकि जॉन अब्राहम के फैंस इसको लेकर काफी दुखी हुए हैं। इस खबर से इतना तय है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। सत्यमेव जयते 2 में अभिनेता ने अपना ट्रिपल रोल निभाया है।

satyameva jayate 2, सत्यमेव जयते 2

ये जॉन की दूसरी फिल्म है जबकि इसके पहले 'सत्यमेव जयते' रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म के दमदार डायलॉग और खतरनाक एक्शन सीन को लोगों ने खूब पसंद किया था।

जब जॉन ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा की थी तो दर्शकों की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं था। इस फिल्म को मिलाप जावेरी ने निर्देशित किया है और फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

इस फिल्म में लीड रोल में दिव्या खोसला कुमार नजर आ रहीं हैं जिनके अभिनय को लेकर लोग निगेटिव रिव्यू दे रहे हैं। फिलहाल फिल्म थिएटर्स में है और लीक होने के कारण काफी चिंता में है। जॉन अब्राहम काफी समय के बाद किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बने हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X