तमिल में बन रही है 'जब वी मेट'
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट का तमिल रीमेक कंदेन कांधलई के नाम से बनने जा रहा है। इम्तियाज अली ने जब वी मेट का निर्देशन किया था। तमिल रीमेक के बारे में उनका कहना है कि हिंदी में जो गलतियां हुई थी उसे तमिल में नहीं दोहराया जाएगा।
तमिल फिल्म का निर्देशन कन्नन कर रहें है। इम्तियाज का कहना है कि फिल्म तमिल में भी सुपरहिट साबित होगी। रीमेक में भारत, तमन्ना और मुन्ना मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म का संगीत विद्यासागर तैयार कर रहें है।
सन् 2007 में रिलीज हुई जब वी मेट में शाहिद कपूर और करीना कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।
इम्तियाज अली कंदेन कांधलई कन्नन जब वी मेट तमन्ना तमिल बॉलीवुड भारत मुन्ना bharath imtiaz ali jab we met kanden kadhalai kannan munna tamannah tamil


Click it and Unblock the Notifications