..................... Tamil Producer VA Durai Dies At Age Of 59 Suffering From Health Issues - Hindi Filmibeat

मशहूर निर्माता के निधन पर मनोरंजन जगत में पैदा हुई हलचल, लोगों ने जताया दुख

Tamil Producer VA Durai Dies

Tamil Producer VA Durai Dies: मनोरंजन जगत में इस वक्त दुख का माहौल है क्योंकि बीती रात तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता वीए दुरई का अचानक ने निधन हो गया। निर्माता के निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शौक जता रहे हैं।

तमिल निर्माता वीए दुरई का निधन-

मशहूर तमिल निर्माता वीए दुरई ने सोमवार, दो अक्तूबर को देर रात अंतिम सांस ली। खबरों की मानें तो निर्माता ने 59 वर्ष की आयु में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दम तोड़ दिया। इस साल की शुरुआत में, निर्माता ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वह विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे।

इस वीडियो में निर्माता ने अपनी बीमारियों का खुलासा करते हुए यह भी कहा था कि निर्देशक मुथुरमन ने उनके इलाज में उनकी मदद की। इससे पहले, जब वीए दुरई के दोस्त ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और उनके चिकित्सा उपचार के लिए मदद मांगी तो रजनीकांत ने कथित तौर पर निर्माता से फोन पर बात की थी।

उन्होंने न केवल उनके इलाज में मदद करने का वादा किया, बल्कि उनकी फिल्म 'जेलर' की शूटिंग के बाद उनसे मुलाकात भी की। जाहिर है कि तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत हमेशा ही सबकी मदद करने के लिए आगे आते हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर पहले भी कई बार कई चीजें सामने आ चुकी हैं।

वीए दुरई ने सिनेमाजगत में दिया खास योगदान-

बीती रात कई सारी बीमारियों के कारण आखिरी सांस लेने वाले तमिल सिनेमा के मशहूर निर्माता ने सिनेमाजगत में खास योगदान दिया था। वीए दुरई ने 'बाबा', 'नाइकुट्टी' और 'एन्नामा कन्नू' और 'गजेंद्र' सहित कई हिट फिल्मों को निर्देशित किया था। फैंस के साथ साथ सेलेब्स को भी निर्माता का काम काफी पसंद आता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X