..................... तमिलनाडु सरकार ने की मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 2 पर बैन की मांग, केंद्र सरकार को लिखा खत Tamil Nadu government demands ban on manoj Bajpayee series The Family Man 2 writes letter to ministry - Hindi Filmibeat

तमिलनाडु सरकार का भड़का गुस्सा, पूरे देश में 'द फैमिली मैन 2' पर बैन की मांग, फैंस के लिए बुरी खबर !

द फैमिली मैन 2 सीरीज को लेकर लगातार बैन करने की मांग उठ रही है। अब इस पूरे मामले पर एक्शन लेने का काम कर रही है तमिनलनाडु सरकार। आपको बता दें कि काफी लंबे समय के इंतजार के बाद द फैमिली मैन 2 का ट्रेलर सामने आया। जिसे देखकर फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

वहीं दूसरी तरफ सीरीज की रिलीज को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुछ समय पहले इस सीरीज को लेकर एमडीएमके नेता वायको और तमिल नेता सीमान ने शो में तमिल समाज के लोगों के चित्रण को जिस तरह से पेश किया है।

The Family Man 2

उस पर रोक लगाने की मांग की थी। अब खुद सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर को खत लिखकर तमिलनाडु सरकार ने द फैमिली मैन 2 को पूरे देश में प्रतिबंधित करने की मांग कर डाली है।

तमिलों को बेहद आपत्तिजनक तरीके से पेश

तमिलों को बेहद आपत्तिजनक तरीके से पेश

तमिलनाडु सरकार ने सूचना प्रसारण मंत्री को लिखे गए पत्र में सोमवार को कहा है कि इस शो में तमिलों को बेहद आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है।

खत में लिखा कि गलत तरीके से दिखाया गया

खत में लिखा कि गलत तरीके से दिखाया गया

खत में लिखा गया है कि ट्रेलर में श्रीलंका ऐतिहासिक संघर्ष में शामिल ईलम तमिलों की विश्वसनियता को खत्म करना और उनसे जुड़े गलत तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है।

पूरे देश में प्रसारण पर रोक

पूरे देश में प्रसारण पर रोक

तमिलनाडु की सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि इससे तमिल भावनाओं को ठेस पहुंचा है, इस वजह से पूरे देश में इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए।

गौरवपूर्ण तमिल संस्कृति का अपमान

गौरवपूर्ण तमिल संस्कृति का अपमान

इस खत में ये भी लिखा गया है कि जिस तरह गौरवपूर्ण तमिल संस्कृति का अपमान किया गया है, इस शो का प्रसारण करने लायक नहीं है।

सामंथा को शो में एक आतंकवादी के तौर पर पेश करना

सामंथा को शो में एक आतंकवादी के तौर पर पेश करना

इस खत में बताया गया है कि तमिल किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सामंथा को शो में एक आतंकवादी के तौर पर पेश करना दुनिया भर में रहने वाले तमिलों की अस्मिता पर सीधा हमला है। इसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।

निर्देशक राज और डीके ने दी सफाई

निर्देशक राज और डीके ने दी सफाई

शो के निर्देशक राज और डीके ने इस पर एक मीडिया रिपोर्ट्स में कहा है कि केवल ट्रेलर के कुछ शॅाट्स के आधार पर लोग अपनी राय बना रहे हैं। हमारी टीम में लेखक और प्रमुख कलाकार के साथ कई लोग तमिल हैं। हम तमिल संस्कृति को समझते हैं। शो रिलीज होने के बाद जरूर लोग इसकी सराहना करेंगे।

4 जून हो होगी द फैमिली मैन 2 रिलीज

4 जून हो होगी द फैमिली मैन 2 रिलीज

बता दें कि द फैमिली मैन 2 जून 4 को रिलीज होगी। इसका पहला सीजन 2019 में रिलीज किया गया जो कि हिट हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X