बनाते रहिए सुलतान, बनते रहिए रूस्तम, ये है 2017 की #Oscar फिल्म
ऑस्कर 2017 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुन ली गई है। और फिल्म का नाम है विसारानई। ये एक तमिल फिल्म है जिसे 2017 में भारत की ओर से चुना गया है, विश्व के पहले पुरस्कारों में नामांकित करने के लिए।
इससे पहले जीन्स, इंडियन, कुरीथिपुनल, देवरमागन, अंजली जैसी तमिल फिल्में ऑस्कर के लिए चुनी जा चुकी हैं। गौर से देखा जाए तो इस साल फिलहाल कोई हिंदी फिल्म इस कद की थी भी नहीं, कि उसे ऑस्कर के लिए चुना जाए।

फिल्म पुलिस की क्रूरता पर बनी एक बेहतरीन ड्रामा है जिसे धनुष ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में 4 आदमियों को उस जुर्म के लिए पुलिस की यातनाएं सहनी पड़ती हैं जो उन्होंने कभी किया ही नहीं है। अफवाहें थीं कि प्रियदर्शन फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं, अक्षय कुमार के साथ।
[#MustWatch: ज़रूर देखिए 2016 की ये 10 फिल्में]
हालांकि अगर इस साल फिल्मों के नाम पर देखा जाए तो बॉलीवुड में कम से कम अकाल पड़ा हुआ है। लेकिन अगर बॉलीवुड की वोे सूची देखेंगे जो भारत की ऑस्कर एंट्री थी तो कुछ फिल्में आपको चौंका देगी।
वहीं दूसरी बात जो चौंकाएगी वो ये है कि कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्में हैं जिनका नाम यहां होना चाहिए था पर नहीं थी जैसे पा, धर्म, परज़ानिया, द लंचबॉक्स, स्टैनली का डब्बा, हवा हवाई, ओमकारा, कहानी, ब्लैक और ना जाने कितनी फिल्में! हम भी हैरान रह गए थे भारत की इन आधिकारिक एंट्री की लिस्ट पर।
इस दौर के स्टार्स
देखिए इस दौर के स्टार्स जो ऑस्कर की रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि इनमें से कई फिल्में ऐसी हैं जिनका भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजे जाने का कोई औचित्य नहीं था। पर हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स से मिलवा रहे हैं जिनकी फिल्में भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नामांकित की जा चुकी हैं।
शुरूआत होती है ऐश्वर्या राय की तमिल फिल्म जीन्स से जो कि हिंदी में भी डब की गई है। फिल्म के बारे में हम कुछ नहीं कहेंगे।
1999 में नॉमिनेट हुई आमिर खान की अर्थ जो कि एक बेहतरीन फिल्म थी।
2000 में ऑस्कर के लिए भारत की एंट्री थी कमल हासन, शाहरूख खान और रानी मुखर्जी स्टारर हे राम।
2001 में लगान भारत की एंट्री थी जो कि टॉप 5 फिल्मों में नॉमिनेट हुई थी।
2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास ने इस लिस्ट में जगह बनाई थी।
एक बार फिर शाहरूख खान की पहेली भारत की आधिकारिक एंट्री थी।
आमिर खान की रंग दे बसंती 2006 में ऑस्कर भेजी गई थी।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी पर ऑस्कर के लिए क्वालिफाई कर दी गई थी।
नन्हें दर्शील सफारी से सब इंप्रेस हुए थे और उन्हें ऑस्कर का प्रतिनिधि बनाया गया।
पीपली लाइव एक ठीक ठाक फिल्म थी। बस इससे ज़्यादा और कुछ नहीं।
2012 में रणबीर कपूर की बर्फी को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया था।


Click it and Unblock the Notifications












