..................... Tamil Actress Vanitha Vijayakumar Confirms her 4th Marriage With Choreographer Robert Wedding Date - Hindi Filmibeat

ये एक्ट्रेस जल्द करने जा रही है चौथी शादी, घुटने पर बैठकर बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, ऐसे खत्म हुई थी तीन शादिया

Vanitha Vijayakumar

Actress fourth Wedding: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों खुशी का माहौल है। इस इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार को बधाई देने का सिलसिला जारी है। क्योंकि एक्ट्रेस जल्द ही अपना घर बसाने वाली हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक्ट्रेस की पहली नहीं बल्कि चौथी शादी है।

एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार जल्द ही कोरियोग्राफर रॉबर्ट से शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी चौथी शादी की घोषणा करके अपने फैंस को चौंका दिया। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वनिता घुटने पर बैठकर रॉबर्ट को एक खूबसूरत जगह पर प्रपोज करती नजर आ रही हैं।

इनविटेशन पर लिखा है, "सेव द डेट्स। 5 अक्टूबर 2024। वनिता विजयकुमार (दिल इमोजी) रॉबर्ट।" फोटो में कपल सफेद कपड़ों में कैमरे के सामने रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, वनिता एक्सपीरिएंस्ड तमिल एक्टर विजयकुमार और उनकी दूसरी पत्नी, तमिल एक्ट्रेस मंजुला की बेटी हैं।

वनिता विजयकुमार की तीन शादियां

अब आपको वनिता विजयकुमार की 4 शादियों के बारे में बताते हैं। एक्ट्रेस की पहली शादी साल 2000 में एक्टर आकाश से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। हालांकि, उनकी शादी 2005 में खत्म हो गई। 2007 में उन्होंने बिजनेसमैन आनंद जय राजन से शादी की। इस कपल की एक बेटी भी है और राजन ने अपने बच्चे की कस्टडी की लड़ाई जीत ली। वनिता ने 2010 में आनंद राजन से अलग होने के बाद 2013 में रॉबर्ट को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, 2017 में दोनों ने रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद वनिता की शादी पीटर पॉल नामक फोटोग्राफर से हुई थी, जो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। बाद में उनकी पत्नी एलिजाबेथ ने तलाक से पहले ही शादी करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, वनिता और पॉल की शादी आपसी सहमति से 2020 में खत्म हो गई थी।

Read more about: actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X