एक्ट्रेस खुशबू फंसीं नए विवाद में
सिविल कोर्ट में मीडिया की सुर्खियों और विवादों में आईं दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस खुशबू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है कि वह चेन्नई में एक फिल्म के मुहूर्त के दौरान देवी लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती की मूर्तियों के सामने चप्पल पहनकर बैठी थीं, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है.
स्कूलों में लड़कियों को सेक्स एजुकेशन देने की हिमायत कर विवादों में आईं दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस खुशबू एक नई मुश्किल में घिरती नजर आ रही हैं.
तमिल वीकली में छपी एक तस्वीर का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है.


Click it and Unblock the Notifications