33 साल के तलाकशुदा पाकिस्तानी एक्टर को डेट कर रही है ये इंडियन एक्ट्रेस? कार के अंदर से वायरल हुआ वीडियो!

पाकिस्तान और इंडिया के सितारों के नाम अक्सर एक दूसरे से जुड़ते हैं। ये इसलिए भी होता है क्योंकि प्यार को सरहदों से कोई लेना देना नहीं है। इस वक्त ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
पाकिस्तानी एक्टर के साथ इंडियन एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें तूल पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि तमिल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस गीतिका तिवारी का अफेयर पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान के साथ चल रहा है। फिरोज खान 33 साल के हैं और वो तलाकशुदा है।
फिरोज खान पाकिस्तान के काफी मशहूर एक्टर हैं और अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी चर्चा है। गीतिका तिवारी से उनका नाम तब जुड़ा जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया।
सामने आया ऐसा वीडियो
इस वीडियो में आप देखेंगे कि गीतिका तिवारी और फिरोज खान एक कार के अंदर हैं। इस दौरान गीतिका ने कैमरा ऑन कर रखा है और पीछे रोमांटिक गाना सुनाई दे रहा है। वीडियो में दोनों के एक्सप्रेशन काफी अलग हैँ। जैसे ही वी़डियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।
क्या बोले लोग?
एक ने लिखा है, ''इंडिया वापस बुलवाओ इसको सख्त चिपकू हरकत दिखा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''ये कौन है वैसे।'' एक ने लिखा, ''पाकिस्तानी के साथ स्किन ग्लो कर रही है।'' एक ने लिखा, ''लव जिहाद।'' एक का कहना है, ''इंडियन लड़कियों को क्या हो गया है।'' हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि उनकी तारीफ कर रहे हैं।
क्यों साथ हैं फिरोज और गीतिका
खबरों की मानें तो गीतिका तिवारी और फिरोज खान एक इंटरनेशनल लेवल की फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। यही कारण है कि दोनों एक साथ हैं और शूटिंग सेट से वी़डियो सामने आते रहते हैँ। हालांकि दोनों के बीच कुछ चल रहा है या नहीं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications