बाथरूम में मिला इस फेमस एक्टर का शव, मनोरंजन जगत में मची हलचल, जांच में जुटी पुलिस

Pradeep K Vijayan

Pradeep K Vijayan Dies: थेगिडी और हे सिनामिका जैसी फिल्मों में एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर प्रदीप के विजयन बुधवार (12 जून) को चेन्नई वाले घर में मृत पाए गए। एक्टर की मौत की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदीप के दोस्त ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोई कॉल नहीं आई। इसके बाद दोस्त उनसे मिलने गया, लेकिन जब कई बार खटखटाने के बाद भी एक्टर ने दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस से संपर्क किया गया।

पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो पाया कि एक्टर मृत हैं। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने हाल ही में सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की शिकायत की थी। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। प्रदीप की अचानक मौत की खबर ने उनके फैंस के साथ-साथ मशहूर हस्तियों को भी झकझोर कर रख दिया है।

अभिनेत्री और गायिका सौंदर्या बाला नंदकुमार ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "यह एक चौंकाने वाली खबर है। एक भाई के रूप में मैं उनसे बहुत प्यार करती थी। हम कभी भी हर रोज़ बात नहीं करते थे, लेकिन जब भी कभी-कभार हम बात करते थे, तो बहुत प्यार से बात करते थे। प्रदीप के विजयन अन्ना आपको बहुत याद किया जाएगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।"

प्रदीप को प्रदीप नायर पप्पू के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 2013 में तमिल फिल्म सोना पुरीयाथु से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने पी रमेश की 2014 की अशोक सेलवन और जननी अभिनीत थेगिडी में पूर्णचंद्रन (सदगोपन) की रोल निभाने के बाद लोकप्रियता हासिल की।

​​प्रदीप को आखिरी बार 2023 की फिल्म रुद्रन में राघव लॉरेंस के साथ देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप एक टेक ग्रेजुएट थे, हालांकि, उन्होंने एक्टिंग के प्रति अपने जुनून के कारण फिल्म की दुनिया में कदम रखा। कथित तौर पर, उन्होंने विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की महाराजा में भी भूमिका निभाई थी, जो 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read more about: pradeep k vijayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X