Actor Manoj Death- सड़क पर मिली इस एक्टर की लाश? पैसों की तंगी के कारण भीख मांगकर कर रहे थे गुजारा!

Actor Manoj Death- फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के बीच कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी हैं। इस वक्त साउथ एक एक्टर को लेकर खबर आ रही है जो कि आपको हिला देगी।
खबर है कि तमिल अभिनेता मोहन का निधन हो गया है और जिस तरह से उनकी लाश मिली है वो फिल्म दुनिया के नकलीपन का सुबूत देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का शव मदुरै के थिरुपरकुंड्रम मंदिर के पास एक सड़क पर मिला था।
जी हां अभिनेता की ऊम्र करीब 60 साल है और संदिग्ध परिस्थिति में उनका निधन हुआ है। अभिनेता ने तमिल सुपरस्टार कमल हासन की अपूर्व सगोधरार्गल (1989) में शानदार कॉमेडी भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने 31 जुलाई को उनका शव सड़क पर देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कहा कि मोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मदुरै सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद अभिनेता का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।
भीख मांगकर करते थे गुजारा
पता चला है कि अभिनेता पैसों से काफी मजबूर था और वो सड़क पर भीख मांगकर गुजारा करते थे। सूत्रों ने कहा कि 60 वर्षीय अभिनेता काम ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे और वित्तीय संकट से जूझ रहे थे।
माना जाता है कि सलेम जिले के मेट्टूर के रहने वाले मोहन फिल्म उद्योग में मजबूती से पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अपने गृहनगर से बाहर जाने के बाद, अभिनेता अपनी वित्तीय स्थिति खराब होने के बाद मेन चैरियट रोड पर रहते थे। इस खबर ने लोगों को चौंका दिया है।
हालांकि इस मामले में किसी सुपरस्टार का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन देखने वाली बात होगी कि कोई इनकी सुध लेता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











