तमिल स्टार जिवा- इस बिग बजट फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू फाइनल- यहां पढ़ें Details

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 की कास्टिंग से जुड़ी ताजा खबर आई है। इस फिल्म से तमिल स्टार जिवा डेब्यू करने वाले हैं। 83 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित इस फिल्म में जिवा पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत की भूमिका निभाएंगे। बता दें, इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जिनकी कप्तानी में भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता था।

बहरहाल, जिवा के कास्टिंग की खबर को फिल्म के प्रोड्यूसर ने कंफर्म किया है। मधु मंटेना ने कहा, मैं जिवा का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं खुश हूं कि जिवा इस फिल्म से जुड़ रहे हैं। बड़ी स्क्रीन पर श्रीकांत को निभाने के लिए इससे बेहतर एक्टर हमें नहीं मिल सकता था।

Jiiva

जिवा के अलावा, इस फिल्म से पंजाब के लोकप्रिय अभिनेता-गायक एम्मी विर्क भी जुड़ चुके हैं। एम्मी फ़िल्म में तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे, जिन्होंने फाइनल मैच में सबसे यादगार गेंद डाली थी और वेस्ट इंडीज के गोर्डन ग्रीनिज को अपने इन-स्विंगर मूव के साथ आउट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X