Video: टॉप एक्टर का हुआ भयानक एक्सीडेंट, पत्नी संग कर रहे थे सफर, गाड़ी के उड़े परखज्जे, वायरल हुए वीडियो

Tamil Actor Jiiva Accident: तमिल के मशहूर अभिनेता जीवा से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि जो उनके फैंस हैं उन्हें यह खबर काफी हैरान और परेशान भी कर रही है। दरअसल बुधवार शाम जीवा अपनी पत्नी सुप्रिया के साथ में चेन्नई जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ और यह हादसा तमिलनाडु के कल्लाकुरीची में हुआ था।
इस एक्सीडेंट के दौरान एक्टर के कार का बंपर भी टूट गया था। हालांकि आपको बता दें कि फैंस के लिए राहत की बात यह है कि जीवा और उनकी पत्नी सुप्रिया को ज्यादा चोट नहीं आई है। एक्सीडेंट के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर मास्क देखा जा सकता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन तस्वीरों के दौरान उनकी टूटी हुई गाड़ी भी देखी जा रही है। इस वीडियो में एक्टर किसी शख्स पर भड़कते हुए भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा गया है कि यह दुर्घटना कल्लाकुरिचि में हुई। फोटो और वीडियो में देखा जा रहा है कि कार को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा हुआ है।
हालांकि आपको बता दें कि जीवा और उनकी पत्नी सुप्रिया को कोई खास चोट नहीं आई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर के कार का बोनट काफी बुरी तरीके से टूट गया है। इसको देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट बहुत ज्यादा भयंकर हुआ होगा। आसपास लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है और कई लोग तो इस घटना के वीडियो बनाते हुए भी देखे गए।
इसी दौरान एक्टर भी एक शख्स पर भड़कते हुए नजर आए क्योंकि वह बार-बार उनको छूने की कोशिश कर रहा था। साथ ही कुछ कमेंट भी कर रहा था और कुछ समय बाद ही मौके पर पुलिस वहां पर आ गई थी। पुलिस के आते ही एक्टर और उनकी पत्नी दूसरी कार में बैठकर वहां से चले गए थे। जीवा को जल्दी ही ब्लैक फिल्म में देखा जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











