Radhe- सलमान खान की राधे में हुई इस Villain की एंट्री- दमदार टक्कर की गारंटी
सुपरस्टार सलमान की फिल्म राधे की चर्चा काफी जोरों पर है और फिल्म में भाईजान के लुक ने लोगों को दीवाना बना डाला है। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है लोग सोच रहे थे इस फिल्म में सलमान खान से टक्कर लेने वाला विलेन कौन होगा। अगर आप भी इसको लेकर इंतजार कर रहे थे तो अब इंतजार खत्म हो चुका है। सलमान खान की राधे के विलेन का ऐलान हो गया है और नाम है भरत निवास।
इस बात खुलासा खुद निवास ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट में किया है। उन्होने सलमान खान और प्रभुदेवा के साथ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications