संजय की फिल्म में हॉट तमन्ना की जगह सेक्सी श्रुति हसन
मुंबई। लगता है कि दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने गलत समय में बॉलीवुड में एंट्री की तभी उन्हें अब तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल सका है। वहीं संजय लीला भंसाली की एक अपकमिंग मूवी में उनकी जगह श्रुति हसन को साइन कर लिया गया है। इस फिल्म के हीरो अक्षय कुमार है।
बताया जा रहा है कि एक तो उन्हें बड़े निर्देशकों की फिल्में नहीं मिल पा रही हैं और जो मिल भी रही हैं। वह हाथ से निकल जा रही हैं। गौर हो कि तमन्ना ने बॉलीवुड में साजिद खान निर्देशित फिल्म 'हिम्मतवाला' से अपने करियर की शुरूआत की थी लेकिन फिल्म की असफलता के साथ ही उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट्स भी नहीं मिल रहे हैं। तमन्ना ने भी हिम्मतवाला के फ्लाप होने के बाद कहा था कि उन्होने बॉलीवुड में आगाज के लिए गलत निर्देशक और गलत फिल्म का चुनाव किया। यह फिल्म जीतेंद्र की अस्सी के दशक में आयी फिल्म 'हिम्मतवाला' की रीमेक थी।
देखें हॉट तमन्ना की 1299 फोटो
खैर, भले ही तमन्ना की को अच्छी फिल्म न मिल रही हो, पर हम तो यही उम्मीद करते हैं, वह जल्द ही फिल्मी पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











