अजय की दीवानी हो गयीं तमन्ना!

'हिम्मतवाला' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर शुरू कर रहीं दक्षिण की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का कहना है कि वो अजय देवगन से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अजय देवगन के साथ काम करने के बाद उनके मन में उनके लिए इज्जत बढ़ गई है। तमन्ना भाटिया और अजय देवगन पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हिम्मतवाला सालों पहले जीतेंद्र और श्रीदेवी की आई फिल्म हिम्मतवाला का रीमेक है।

24 वर्षीय तमन्ना ने कहा, "मैं अजय की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं लेकिन उनके साथ काम करने के बाद मैं उनकी और भी इज्जत करने लगी हूं।" उन्होंने कहा, "बेहतरीन कलाकार होने के अलावा वह बहुत ईमानदार इंसान हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।" तमन्ना और अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला का लोगों को बेसब्री से इँतजार है। तमन्ना की ये पहली फिल्म बॉलीवुड फिल्म होगी लेकिन इसके बावजूद तमन्ना को हर कोई बेहद पसंद कर रहा है।


तमन्ना ने कहा कि उन्हें 'हम दिल दे चुके सनम', 'ओंकारा' और 'गोलमाल' में अजय का काम बहुत अच्छा लगा। 'हिम्मतवाला' 1983 की जीतेंद्र और श्रीदेवी की इसी नाम से बनी सफल फिल्म का नया संस्करण है जो 29 मार्च को प्रदर्शित होगा। तमन्ना भाटिया और अजय देवगन की जोड़ी अभी तक सभी को पसंद आ रही है। फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना के साथ की डांस नंबर्स भी शूट किये गये हैं जिनमें तमन्ना बेहद खूबसूरत दिखी हैं। अजय देवगन ने भी फिल्म की शूटिंग के दौरान कहा था कि तमन्ना एक बहुत ही अ्च्छी एक्ट्रेस हैं और उनके साथ कम करके उन्हें भी बेहद अच्छा लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X