ऋतिक रोशन के लिए अपना NO KISSING RULE तोड़ेंगी बाहुबली एक्टर तमन्नाह भाटिया
तमन्नाह भाटिया की हिंदी सिनेमा में भी फैन फॉलोइंग उतनी ही शानदार है जितनी की दक्षिण भारत में। अब बाहुबली एक्टर ने फेमसली फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू में बड़ा शरमाते हुए बताया है कि भले ही उनका नियम है कि वो फिल्मों में किस नहीं करेंगी। लेकिन वो अपना ये नियम ऋतिक रोशन के लिए तोड़ सकती हैं।
वैसे ऋतिक रोशन बॉलीवुड में कई लड़कियों के क्रश रहे हैं। अब तमन्नाह के इस बयान ने लोगों को ध्यान खींच लिया है। कुछ लोग तो तमन्नाह और ऋतिक को ध्यान में रखकर ही फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखने लगे होंगे। हालांकि तमन्नाह ने केवल इतना ही नहीं शेयर किया। उन्होंने बताया कि बाहुबली के समय वो अपने करियर में बहुत खराब फेज़ में थीं।

बात करें किसिंग सीन की तो धीरे धीरे कर, कई स्टार्स अपने नियम को बदल रहे हैं। जहां, शाहरूख खान ने जब तक है जान में ये नियम तोड़ा वहीं अजय देवगन ने शिवाय के लिए। वहीं बॉलीवुड की नई पीढ़ी को ऑन स्क्रीन किस करने में कोई दिक्कत नहीं है। देखिए बॉलीवुड के सबसे चर्चित किसिंग सीन -


Click it and Unblock the Notifications











