"मेरी फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है बस ये पता है...क्यों हुई...नहीं पता!"
बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया कंगना रनौत स्टारर क्वीन का तमिल रीमेक करने वाली थी। लेकिन अब उन्होंने अचानक फिल्म को लेकर ऐसी खबर दी कि फैन्स सकते में आ गए। क्या इसका कारण विकास बहल का शारीरिक शोषण है?
तमन्ना भाटिया स्टारर बाहुबली 2 रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के बाद वो कंगना रनौत स्टारर क्वीन के तमिल रीमेक में काम करने वाली थी। लेकिन अब वो फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है और इसकी जानकारी खुद तमन्ना ने अपने फैन्स को दी।
हालांकि तमन्ना ने ये नहीं बताया कि फिल्म क्यों नहीं बन रही है लेकिन हो सकता है इसका कारण विकास बहल पर लगा शारीरिक उत्पीड़न का मामला हो जिसके बाद फैंटम फिल्म्स की काफी धज्जियां उड़ चुकी हैं।

गौरतलब है कि क्वीन एक लड़की की कहानी थी जिसका पति उसे शादी से एक दिन पहले छोड़ देता है और फिर वो लड़की अपने हनीमून पर अकेली जाती है।
इस रोल में कंगना रनौत ने शानदार तरीके से जान फूंकी थी औऱ क्वीन को महिलाओं पर बनी बेस्ट फिल्मों में से एक का दर्जा मिला। इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए फिल्म का तमिल रीमेक करने की बात हुई।
अब तमन्ना बाहुबली के बाद ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और इसलिए माना गया कि वो फिल्म के साथ पूरा न्याय कर पाएंगी लेकिन अब तय है कि तमन्ना का ये क्वीन रीमेक डिब्बाबंद हो चुका है।
बॉलीवुड की बात करें तो बाहुबली 2 के बाद तमन्ना रणवीर सिंह के टेंपर रीमेक में दिखाई दे सकती हैं लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।
मिलिए बॉलीवुड की साउथ साइरन से -


Click it and Unblock the Notifications











