#Shock: सलमान के साथ दबंग गर्ल सोनाक्षी OUT...बाहुबली गर्ल तमन्ना IN!

सलमान खान के किसी भी ग्रुप में आपकी एक बार एंट्री हो गई तो फिर आप परमानेंट हैं लेकिन तब तक ही जब तक कि आप सलमान खान के हर हुकुम को मानेंगे। अब सोनाक्षी सिन्हा को तमन्ना भाटिया से रिप्लेस किया गया है।

सलमान खान की टीम में एक बार आपकी एंट्री हो गई तो इसके काफी फायदे हो सकते हैं। और ये सारे फायदे मिलने वाले हैं बाहुबली गर्ल तमन्ना भाटिया को। दरअसल, तमन्ना ने सलमान के वर्ल्ड टूर में सोनाक्षी सिन्हा को रिप्लेस कर दिया है।

अब इसका कारण सोनाक्षी की आने वाली फिल्म नूर हो सकती है जिसके लिए उन्हें काफी समय चाहिए और ज़ाहिर सी बात है कि वो वर्ल्ड टूर पर तो कतई नहीं जा सकती।

sonakshi-sinha-tamannah-bhatia

लेकिन अब आप ज़रा गणित बैठाइए। सलमान खान आजकल अपनी दो सीक्वल की हीरोइनें ढूंढ रहे हैं - किक 2 और दबंग 3। दोनों की ही स्क्रिप्ट पर काम तेज़ी से चल रहा है। वहीॆ दूसरी तरफ सलमान खान को टैलेंट की बड़ी कद्र है।

कोई टैलेंट दिखा नहीं कि वो उसे निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही कारण है कि लोग बिग बॉस के घर तक चले जाते हैं ये सोच कर कि शायद सलमान खान के करीब आने का मौका मिल जाए।
[सलमान के साथ ये क्या हो गया!]

अब ज़ाहिर सी बात है कि तमन्ना सलमान के साथ वर्ल्ड टूर करेंगी तो उनके करीब भी रहेंगी। और सलमान को खूबसूरत टैलेंट की काफी परख है। आए दिन वो किसी ना किसी नए चेहरे पर अपनी नज़र जमा लेते हैं।

ऐसे में अगर तमन्ना आपको सलमान के अगले प्रोजेक्ट में दिख जाएं तो चौंक मत जाइएगा। वैसे जानिए आज कल किस किस पर है सलमान की नज़र!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X