हिम्मतवाला के बाद खिलाड़ी अक्षय के साथ होंगी तमन्ना

Himmatwala
तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने धीरे धीरे बॉलीवुड में अपने पैर जमाने शुरु कर दिये हैं। जल्द ही तमन्ना की पहली बॉलीवुड फिल्म 'हिम्मतवाला' रिलीज होगी। हिम्मतवाला फिल्म के बाद तमन्ना बॉलीवुड के खिलाडी़ अक्षय कुमार की फिल्म में भी नज़र आएंगी। तमन्ना और अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला काफी चर्चा में है। तमन्ना ने तो लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवानी बना ही रखा है और अब धीरे- धीरे वो अपनी एक्टिंग के बल पर भी लोगों को इंप्रेस करने में लगी हुई हैं। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे साजिद-फरहाद और फिल्म में अक्षय कुमार मेन लीड रोल में होंगे।

खबर के मुताबिक अजय देवगन साजिद खान के अच्छे दोस्त हैं। अजय ने अपनी फिल्म हिम्मतवाला के प्रोमो अपने दोस्त साजिद को दिखाए। फिल्म में तमन्ना की एक्टिग को देखकर साजिद काफी इंप्रेस हो गये और उन्होंने अक्षय कुमार से बात करके तमन्ना को फिल्म में मेन लीड एक्ट्रेस बनाने का फैसला कर लिया। अक्षय कुमार पहले ही फिल्म की कहानी को पसंद कर चुके हैं और फिल्म को साइन भी करने की तैयारी में हैं और अब तो तमन्ना भी फिल्म का हिस्सा लगभग बन ही गयी हैं।

हिम्मतवाला फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना मुख्य रोल में हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का एक आईटम नंबर भी है जो कि इस वक्त काफी चर्चा में है। सोनाक्षी के इस आइटम सॉंग के बोल हैं थैंक गॉड इट्स फ्राइडे। फिल्म में तमन्ना की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हो रही है। हाल ही मे फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त भी अपने दोस्त अजय से मिलने सेट पर पहुंचे थे। वहां पर अजय और तमन्ना की डांस की शूटिंग चल रही थी। संजय ने भी अजय और तमन्ना की एक्टिंग की काफी तारीफ की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X