हिरोइनें हमेशा जवान नहीं रह सकतीं: तमन्ना

साउथ फिल्मों से बॉलीवुड फिल्मों में अभी-अभी एंट्री मारने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना का कहना है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी बूढ़ी होती हैं इसमें गलत क्या है। लोगों को ये एक्सेप्ट करना चाहिए कि हिरोइनें हमेशा एक जैसी नहीं दिख सकतीं। उनकी भी उम्र बढ़ती है। तमन्ना जो कि जल्द ही साजिद खान की फिल्म हिम्मतवाला में अजय देवगन के साथ नज़र आने वाली हैं का कहना है कि हिम्मतवाला में उन्होंने श्रीदेवी का किरदार तो निभाया है लेकिन उन्होंने उनकी कॉपी नहीं की है बल्कि उन्होंने फिल्म में श्रीदेवी के किरदार को एक अलग तरह से दिखाया है। तमन्ना ने फिल्म के एक्टर अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहा कि अजय देवगन बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं।

हिम्मतवाला फिल्म में तमन्ना ने श्रीदेवी का किरदार ऩिभाया है और अजय देवगन ने जीतेंद्र का। तमन्ना ने फिल्म में श्रीदेवी पर फिल्माए गये हिट गानों जैसे ता थइया ता थइ्या पर भी परफॉर्म किया है। तमन्ना से मीडिया ने जब ये पूछा कि साजिद खान जो कि कई बार आपको श्रीदेवी के साथ कंपेयर करते रहते है। इस बारे में आपका क्या कहना है। तमन्ना ने जवाब दिया "ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस के साथ कंपेयर किया जा रहा है। मैं एक ऐसी फिल्म कर रही हूं जोकि 80 के समय की हिट फिल्म है। मैंने श्रीदेवी की एक्टिंग या डांस कुछ भी कॉपी करने की कोशिश नहीं की है। हम एक ऐसी फिल्म कर रहे हैं जो कि निर्देशक की सालों से पसंदीदा रही फिल्म का रीमेक है। निर्देशक ने फिल्म को बिल्कुल नये तरीके से बनाया है। फिल्म में काफी कुछ नया है लेकिन फिल्म का थीम पहले वाला ही है।"

तमन्ना से ये भी पूछा गया कि ऐसा देखा गया है कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के करियर की बहुत ही कम लाइफ होती है। आप इस बारे में क्या सोचती हैं? तमन्ना ने जवाब दिया "ये बहुत ही दुख की बात है कि लेकिन ये सच है। आप ये नहीं एक्पेक्ट कर सकते कि एक्ट्रेसेस हमेशा ही खूबसूरत बन रहेंगी। उनकी भी उम्र बढ़ती है और वो भी बूढ़ी होती हैं। इसे लोगों को समझना होगा। मैं भी आज वैसी नहीं दिखती जैसी 10 साल पहले दिखती थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X