अजय देवगन पर फिदा हुईं तमन्‍ना

By Ajay Mohan

तमिल और तेलुगू फिल्‍मों में अपार सफलता के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहीं तमन्‍ना भाटिया इन दिनों अजय देवगन पर फिदा हो गई हैं। फिदा होने का मतलब उन्‍हें उनसे मोहब्‍बत नहीं हुई है, बल्कि वो उनकी फैन हो गई हैं। साजिद खान की फिल्‍म हिम्‍मतवाला में अजय के साथ आने वाली तमन्‍ना जब मीडिया से मुखातिब हुईं, तो देवगन की तारीफ करते नहीं थकीं।

तमन्‍ना जब मीडियो से मिलीं तो बोलीं, "मैं अजय की बहुत बड़ी फैन हूं। उनके साथ काम करने में बहुत अच्‍छा लगा। वो एक बहुत अच्‍छे ऐक्‍टर होने के साथ-साथ अच्‍छे इंसान भी हैं। मैं हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखती रहती हूं।" हिम्‍मतवाला जीतेंद्र और श्रीदेवी की फिल्‍म की रीमेक है। 29 मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्‍म में श्रीदेवी की जगह तमन्‍ना होंगी और जीतेंद्र की जगह अजय देवगन।

तमन्‍ना की खास बात यह है कि तमिल सिनेमा की उन हीरोइनों में से एक हैं, जिन्‍होंने आज तक पर्दे पर बिकनी नहीं पहनी। वो कहती हैं कि आगे भी ऐसा नहीं करेंगी। मजेदार बात यह है कि तमन्‍ना ने अपने करियर की शुरुआत हिन्‍दी फिल्‍म से ही की थी। फिल्‍म का नाम था चांद सा रौशन चेहरा, जो 2005 में आयी थी। उसमें उन्‍होंने जिया ओबरॉय की भूमिका निभाई थी। उसके बाद अब हिम्‍मत वाला उनकी दूसरी हिन्‍दी फिल्‍म होगी। इस बीच उन्‍होंने 28 फिल्‍में तमिल और तेलुगू में कीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X