..................... Tamannaah Bhatia- लस्ट स्टोरीज 2 एक्ट्रेस ने पहनी इतनी मंहगी ड्रेस Tamannaah Bhatia's purple dress price is only 170 USD, Lust Stories 2 actress looking hot - Hindi Filmibeat

Tamannaah Bhatia- लस्ट स्टोरीज 2 एक्ट्रेस ने पहनी इतनी मंहगी ड्रेस, कीमत जानकर चकरा जाएगा दिमाग

tamannaah bhatia

तमन्ना भाटिया इस वक्त अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर छाई हुई हैं। लेकिन इस बीच वो अपने हुस्न के जलवों को बिखेरने से भी पीछे नहीं रहती हैं। तमन्ना फिलहाल अपनी एक ड्रेस को लेकर चर्चा में है जो कि लोगों के द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

पर्पल कलर की इस ड्रेस को पहनकर छा जाने वालीं तमन्ना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीँ। लेकिन अब इस ड्रेस की कीमत को लेकर खबरों सामने आई हैं और वो आपको चौंका देगी। पता चला है कि तमन्ना भाटिया की इस ड्रेस की कीमत मात्र 170 यूएस डॉलर है।

हालांकि इंडियन करेंसी से इसकी तुलना की जाए तो ये करीब 14,131 रुपए होंगे। आम तौर पर अभिनेत्रियों को लेकर मशहूर है कि वो काफी मंहगे कपड़े पहनती हैं लेकिन तमन्ना भाटिया की इस खबर ने सभी की सोच को कुछ बदला जरूर है। तमन्ना भाटिया इस बैंगनी सेक्विन बैकलेस मैक्सी ड्रेस में काफी अच्छी लग रहीं।

पीछे से पूरी तरह खुली इस ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपनी पीठ को फ्लॉन्ट किया है। लोग सोशल मीडिया पर भी उनकी इस ड्रेस और लुक को लेकर बातें कर रहे हैँ। लस्ट स्टोरीज एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था, ''जीक्यू बेस्ट ड्रेस्ड 2023.'' इसके बाद फैंस के कमेंट्स भी सामने आए।

एक ने लिखा, ''किलर लुक।'' एक ने लिखा, ''कौन है ये सेक्सी लेडी।'' एक ने लिखा, ''तमन्ना की तमन्ना तो सभी को है।'' एक का कहना था, ''कहर ढा दिया मैम।'' हालांकि कुछ लोस इसपर निगेटिव कमेंट्स कर रहे थे।

एक ने लिखा था, ''Bollywood में skill महतपूर्ण नही है। महतपूर्ण है तो आपका नग्न शरीर।'' एक का कहना था, ''कब सुधरेंगे ये लोग।'' हालांकि एक्ट्रेस ने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब रिएक्ट करती हैं। फिलहाल आप देखिए तस्वीरें..

Read more about: tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X