..................... बेंगलुरु के स्कूल में पढ़ाया जा रहा था तमन्ना भाटिया का चैप्टर, भड़के अभिवावकों ने दर्ज करवाई शिकायत! Tamannaah Bhatia's chapter was being taught in a Bengaluru school, angry parents lodged a complaint! - Hindi Filmibeat

बेंगलुरु के स्कूल में पढ़ाया जा रहा था तमन्ना भाटिया का चैप्टर, भड़के अभिवावकों ने दर्ज करवाई शिकायत!

tamannaah bhatia

लस्ट स्टोरीज 2 में विजय वर्मा के साथ बोल्ड सीन देकर धमाका करने वाली तमन्ना भाटिया को लेकर एक विवाद सामने आया है। पता चला है कि बेंगलुरु के हेब्बल में सिंधी हाई स्कूल की किताब में एक पाठ जोड़ा गया है जिसमें तमन्ना भाटिया के बारे में बताया गया है।

जैसे ही किताब अभिभावकों के संज्ञान में आई तो उन लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट की मानें तो, माता-पिता के द्वारा इस मामले को स्कूल प्रबंधन के ध्यान में लाया गया है।

सामने आई रिपोर्ट्स में पता चला है कि, स्कूल में सिंधियों पर कक्षा 7 की किताब है, जिसमें एक लेसन "विभाजन के बाद का जीवन: सिंध में प्रवासन, समुदाय और संघर्ष, 1947 से 1962" से संबंधित है। एक प्रावधान ने उन्हें छात्रों को अपने समुदाय और संस्कृति से परिचित कराने की अनुमति दी है क्योंकि वे भाषा के हिसाब से अल्पसंख्यक हैं।

माता पिता ने क्या कहा

इस पूरे मामले में माता पिता की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक का कहना है, "हमें बच्चों को दूसरी संस्कृति से जान पहचान करवाने पर कोई आपत्ति नहीं है," एक माता-पिता ने कहा, जिन्होंने आयोग और एसोसिएशन के समक्ष शिकायत दर्ज की थी। लेकिन हमारी आपत्ति एक अभिनेता पर एक अध्याय रखने को लेकर है जो 7वीं कक्षा के छात्रों के लिए सही नहीं है।" एक ने कहा, ''इसके अलावा और भी कई चीजों से ज्ञान दिया जा सकता है।'' इस तरह की आपत्तियां सामने आ रही हैं। हालांकि आयोग ने इसपर क्या फैसला लिया है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया तेलुगू की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो कुछ बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनती हैं। उन्होने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। फिलहाल वो लगातार काम कर रही है और इस मामले मे उनकी तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Read more about: tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X