..................... Tamannaah Bhatia will be seen in the upcoming film opposite John Abraham - Hindi Filmibeat

डेंटिंग की खबरों के बीच पैन इंडिया एक्ट्रेस के हाथों लगी बड़ी फिल्म, सामने आई जानकारी

Tamannaah Bhatia: डेंटिग की खबरों के बीच पैन इंडिया स्टार तमन्ना भाटिया के हाथों बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर ज़ॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जारिए खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दी है। जाहिर है कि इस वक्त तमन्ना भाटिया एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

Tamannaah Bhatia

तमन्ना भाटिया की नई फिल्म-

साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस समय अपनी सीरीज़ जी करदा को लेकर चर्चा में हैं। एक बेहतरीन परफ़ॉर्मर होने के नाते उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स का प्रमाण इस शो में प्रदर्शित किया है।

वहीं दूसरी ओर एक्शन स्टार जॉन अब्राहम पठान में एक विलेन की भूमिका में नज़र आये, जिसने इंडस्ट्री में खलनायक की एक अलग ही पहचान बना दी। इन दो प्रतिभाशाली एक्टर्स को स्क्रीन पर देखना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा और इसी संदर्भ में सूत्रों के अनुसार एक दिलचस्प अपडेट का खुलासा किया गया है।

सूत्र के हवाले से "तमन्ना भाटिया को एक नए प्रोजेक्ट में जॉन अब्राहम के साथ देखा जाएगा। समय के साथ प्रोजेक्ट्स से जुड़े और भी डिटेल्स जल्द ही सामने आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन लोकप्रिय निर्देशक निखिल आडवाणी कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट-

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब जेलर, भोला शंकर, बांद्रा जैसी कई फिल्मों में दिखाई देंगी, जो इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ तमन्ना भाटिया के पास कई दूसरे भी प्रोजेक्ट हैं जिनकी जानकारी अभी भी एक्ट्रेस ने नहीं दी हैं।

बैसे इस वक्त तमन्ना भाटिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस वक्त तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं। उन्होंने जबसे अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है, तबसे हर किसी की नजरें उन्हीं पर हैं। हाल ही तमन्ना और विजय वर्मा एक साथ फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी नजर आए थे।

Read more about: tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X