ब्रेकअप की खबरों के बीच रवीना टंडन के घर होली खेलने पहुंचे तमन्ना-विजय, फैन्स हुए खुश!

Tamannaah Bhatia Vijay Varma At Raveena Tandon Residence

Tamannaah Bhatia Vijay Varma At Raveena Tandon Residence: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त पहले एक्टर विजय वर्मा के साथ में उनकी ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। खबरों के अनुसार कहा तो यह भी गया था कि तमन्ना भाटिया इस रिश्ते को आगे बढ़ना चाहती थी तो वही विजय वर्मा अभी इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी के लिए दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

लेकिन अब इसी बीच तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा होली का सेलिब्रेशन करने के लिए रवीना टंडन के घर पर पहुंचे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। बॉलीवुड बबल द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दोनों ही रवीना टंडन के घर पर एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा साथ में तो नहीं पहुंचे लेकिन दोनों ही रवीना टंडन के घर पर ही गए हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि यह दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अगर दोनों का ब्रेकअप हुआ होता तो दोनों एक ही जगह पर पार्टी नहीं करते।

लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इस बार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा साथ में नजर क्यों नहीं आ रहे हैं। हर एक इवेंट से लेकर हर एक फेस्टिवल पर दोनों को साथ में देखा जाता था। यहां तक की कुछ वक्त पहले 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर भी दोनों साथ में नजर आए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ना तो तमन्ना भाटिया ने और ना ही विजय वर्मा की तरफ से कोई भी ब्रेकअप को लेकर पुष्टि की गई थी। अब आने वाले वक्त में ही पता चलेगा की तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिश्ता क्या मोड़ लेता है। लेकिन फैन्स तो अभी भी चाहते हैं कि दोनों साथ रहे और आने वाले वक्त में शादी भी करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X