..................... Tamannaah Bhatia told truth about the world's fifth most expensive diamond ring, fans were shocked again - Hindi Filmibeat

दुनिया की पांचवी सबसे महंगी हीरे की अंगूठी को लेकर तमन्ना भाटिया ने बताया सच, फैंस को लगा फिर से झटका

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia: मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार खबरों में छाई हुई हैं। इन दिनों तमन्ना की हीरें वाली अंगूठी को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जारिए से इन हीरे की अंगूठी का सच सबके सामने रखा है।

तमन्ना भाटिया की अंगूठी-

दरअसल हाल ही में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से तमन्ना भाटिया की एक बड़े से हीरे की रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। जिसके बाद खबरे छा गई थीं कि तमन्ना के पास दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने तमन्ना को ये हीरा गिफ्ट में दिया था।

हीरे की अंगूठी का सच-

तमन्ना ने अपनी हीरे की अंगूठी के साथ वायरल हो रही तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उपासना से इतनी एक्सपेंसिव हीरे की अंगूठी मिलने की खबर को खारिज किया है। तमन्ना ने अपनी वायरल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आपको इसे तोड़ने से नफरत है, लेकिन हम एक बोतल ओपनर के साथ फोटोशूट कर रहे थे, न कि असली हीरे के साथ।"

उपासना ने तमन्ना को दी अंगूठी-

बता दें कि साल 2019 में, उपासना ने तमन्ना भाटिया की एक बड़ी सी 'हीरे' की अंगूठी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी, उपासना ने लिखा था "मिसेज प्रोड्यूसर की ओर से सुपर तमन्ना के लिए एक गिफ्ट।" ऐसा कहा जा रहा था कि उपासना ने मेगास्टार चिरंजीवी स्टारर ऐतिहासिक एक्शन फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में एक्ट्रेस के कॉन्ट्रिब्यूशन का सम्मान करने के लिए तमन्ना को यह महंगा गिफ्ट दिया था।

चार साल बाद ये तस्वीर फिर से इंटरनेट पर वायरल हो गई थी हालांकि तमन्ना ने अब इस खबर को खारिज कर दिया है कि उन्हें उपासना से हीरे की अंगूठी मिली थी। सोशल मीडिया पर यह अंगूठी वाला सच आग की तरह फैल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X