Tamannaah Bhatia अपने मलयालम डेब्यू 'बांद्रा' से करेंगी 2023 की शुरुआत, इन प्रोजेक्ट्स में भी आएंगी नजर

tamannaah-bhatia-to-start-2023-with-her-malayalam-debut-bandra-here-know-the-upcoming-projects

Tamannaah Bhatia: बाहुबली, सई रा नरसिम्हा रेड्डी, F3 और बबली बाउंसर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के साथ दर्शकों के दिल में जगह बना चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साल 2023 की शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। तमन्ना अब फिल्म 'बांद्रा' के साथ मलयालम फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत करने वाली हैं।

एक्ट्रेस से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "2023 तमन्ना के लिए बहुत व्यस्त होने वाला है। कथित तौर पर अभिनेत्री शूटिंग के लिए 20 जनवरी को केरल के लिए रवाना होने वाली है। मलयालम डेब्यू में अभिनेत्री को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे है। वह उन कुछ सितारों में से एक हैं जिन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी तीनों ही फिल्म इंडस्ट्री में शानदान काम किया है। बैक टू बैक प्रोजेक्ट रिलीज़ के साथ उनका 2022 शानदार रहा है। अब वह बांद्रा के साथ मलयालम इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार हैं।''

साल 2022 में तमन्ना भाटिया ने फिल्मों से इतर, कान्स फिल्म फेस्टिवल और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में भाग लिया और इन वैश्विक मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं, अभिनेत्री के पास 2023 के लिए बांद्रा समेत कई अन्य प्रोजेक्ट लाइन में हैं, जिनमें अमेज़न प्राइम वीडियो का 'जी करदा' और नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज़' भी शामिल हैं।

कुछ दिनों पहले तमन्ना भाटिया के अफेयर की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कई रिपोर्ट की मानें तो विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के लेटेस्ट कपल हैं। एक ओर जहां दोनों को साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट करते देखा गया.. वहीं, दोनों हाल ही में मुंबई में साथ-साथ दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में भी शामिल हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं और एक दूसरे के काम की भी तारीफ करते हैं। दोनों फिलहाल अपने स्पेस में बेहद खुश हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X