शादी और अफेयर के बीच तमन्ना भाटिया का हुआ ये कैसा हाल, लोगों को याद आईं मंजुलिका

Tamannaah Bhatia BTS Photos: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में काफी मशहूर नजर आती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में सेट से अपनी बीटीएस तस्वीरों को भी साझा किया है। जिसमें वह बेहद ही अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'अरनमनई 4' की चीख और डरावने दृश्य के बीच कुछ बेहतरीन पल भी हैं। इस फिल्म में काम करना और सभी स्टैंड करना काफी मेहनत का काम था। लेकिन मजेदार भी था। मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। इससे ज्यादा बेहतर टीम की उम्मीद नहीं हो सकती।
जानकारी के लिए आपको बता दें की तमन्ना भाटिया की इस फिल्म 'अरनमनई 4' को 26 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख बदल दी गई है। निर्माता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि "अच्छी चीजों में थोड़ा वक्त लगता है और अब इसको 5 मई को रिलीज किया जाएगा।"
बताया जा रहा है कि ये हॉरर फिल्म 'अरनमनई 3' का सीक्वल है और इसको 2021 में रिलीज किया गया था। फिल्म में तमन्ना भाटिया के अलावा राशि खन्ना, सुंदर सी और संतोष प्रताप लीड किरदार में नजर आए थे। लेकिन अब 'अरनमनई 4' में रामचंद्र राजू, योगी बाबू और दिल्ली गणेश जैसे किरदारों को भी लीड रोल में देखा जाएगा।
तमन्ना भाटिया अभी तक काफी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी है। जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में भी शामिल है। अब यह भी खबर आ रही है कि वह श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' में एक डांस नंबर में नजर आने वाली है। जिसके शूटिंग पहले ही हो चुकी है और खबर आ रही है कि इस गाने में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications