Tamannaah Bhatia को सेक्सी रेड ड्रेस में देख, रूमर्ड ब्वॅायफ्रेंड विजय वर्मा ने किया ऐसा इशारा

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma:बॅालीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपने रोमांस को लेकर चर्चा में है। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अभी तक अपने प्यार का इकरार नहीं किया है। लेकिन दोनों के बीच का प्यार जल्द ही सबसे सामने आ सकता है। डेटिंग की खबरों के बीच तमन्ना और विजय वर्मा कई बार एक दूसरे के साथ दिखाई दिए हैं।
माहौल ऐसा है कि इंस्टाग्राम पर भी दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटोशूट के वीडियो पर विजय वर्मा ने ऐसा रिएक्शन दिया है जो कि वायरल हो गया है। तमन्ना भाटिया ने अपने फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में तमन्ना भाटिया ने लाल रंग का गाउन पहन काफी कातिलाना दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर खुद विजय वर्मा खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए हैं। विजय और तमन्ना के बीच के इस गुपचुप रोमांस की झलक इस वीडियो पर किए गए कमेंट पर साफ दिखाई दे रही हैं। आप भी यह देख कर कहेंगे कि विजय और तमन्ना के बीच प्यार फायर कैटेगरी तक पहुंच गया है।
इस वीडियो में तमन्ना भाटिया कई सारे ड्रेस बदलती हुई दिख रही हैं। इस पूरे वीडियो में उनका रेड हॉट लुक सबसे अधिक देखा जा रहा है। विजय वर्मा ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि फायर वाली इमोजी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने फायर एक्सटिंग्यूशर और फायर बिग्रेड इमोजी विजय ने बनाया है। कुछ दिन पहले तमन्ना और विजय एक साथ पहुंचे थे।विजय वर्मा ने ब्लैक हुड्डी पहना था। तमन्ना भाटिया ने डीप नेक वाले ब्लू गाउन को पहन रखा है। माना जा रहा है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बहुत ही जल्द अपने रिश्ते का ऐलान कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











