विजय वर्मा का नाम सुनते ही तमन्ना भाटिया ने बनाया मुंह, बोलीं- मैं तंत्र-मंत्र से....

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम कर रही है। लेकिन वह अक्सर अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले से यह खबर सामने आ रही है की तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है। खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

लेकिन इसके बावजूद भी किसी न किसी इवेंट या किसी न किसी जगह पर तमन्ना भाटिया को विजय वर्मा से जुड़ा हुआ सवाल पूछ लिया जाता है। मीडिया भी है तमन्ना भाटिया से अक्सर विजय वर्मा को लेकर बातचीत करती हुई नजर आती है। अब हाल ही में तमन्ना की आने वाली तेलुगू फिल्म ओडेला 2 के प्रमोशन के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म के प्रमोशन के वक्त पैपराजी ने तमन्ना भाटिया से उनकी फिल्म को लेकर सवाल ना करते हुए इशारों ही इशारों में विजय वर्मा का जिक्र कर दिया। उन्होंने सवालों को घुमाते हुए तमन्ना भाटिया से पूछा कि क्या ऐसी कोई पर्सनालिटी है जिसके ऊपर आप तंत्र-मंत्र से विजय प्राप्त करना चाहती हैं।

पैपराजी का सवाल सुनते ही वहां पर मौजूद लोग हंसने लग गए थे और तमन्ना भाटिया ने बहुत ही सूझबूझ के साथ में इसका जवाब भी दिया। दरअसल इस सवाल के बाद तमन्ना भाटिया ना खुश नजर आई थी और उन्होंने मुंह बना लिया था। लेकिन फिर उन्होंने कहा कि "मैं आप पर भी कंट्रोल पाना चाहती हूं।"

तमन्ना भाटिया ने आगे कहा कि "आपको ही मैं वश में करना चाहूंगी जिससे कि फिर सारे के सारे पैपराजी मेरी मुट्ठी में हो जाएंगे। आप क्या कहते हैं सर आपके ऊपर ही तंत्र-मंत्र कर ले।" तमन्ना भाटिया के इस जवाब ने वहां पर मौजूद लोगों को एकदम खामोश कर दिया। हालांकि अभिनेत्री के जवाब से यह तो साफ हो जाता है कि वह विजय वर्मा को लेकर कोई भी जिक्र नहीं करना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: vijay varma tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X