Tamannaah Bhatia ने विजय वर्मा संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- प्यार एकतरफा...

Tamannaah Bhatia Reaction On Breakup Rumours: पिछले कुछ दिनों से यह खबर सामने आ रही है की तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है। 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद में अब दोनों अलग हो गए। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्शन दिया है।
खबर तो यह भी आई थी कि तमन्ना भाटिया की तरफ से शादी को लेकर प्रेशर था तो वही विजय वर्मा सेटल नहीं होना चाहते थे। लेकिन अब एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिश्ते और प्यार को लेकर अपनी राय रखी है। अब लगातार उनका स्टेटमेंट वायरल भी हो रहा है।
तमन्ना भाटिया ने अपने इस इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि लोग प्यार और रिश्ते में पूरी तरीके से कंफ्यूज हो जाते हैं। मैं इस बात को सिर्फ महिला या फिर पुरुष के बीच के रिश्ते को लेकर नहीं कह रही बल्कि दोस्ती में रहकर भी ऐसा होता है।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "जब प्यार कंडीशनल होता है तो वह बिल्कुल भी प्यार नहीं कहलाता। प्यार का मतलब अनकंडीशनल होता है। प्यार एक तरफा होता है और दो लोग एक दूसरे को प्यार करते हैं। हालांकि प्यार एक इंसाइड जॉब भी होती है।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "अगर मुझे किसी को भी प्यार करना है तो मैं उसको वैसा ही रहने दूंगी जैसा वो है। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि आपको अपने आइडिया को उस पर थोप देना चाहिए। आप उनसे प्यार इसीलिए करते हैं क्योंकि वह जैसे हैं आपको पसंद है। लेकिन वह समय के साथ बदलते हैं और किस तरीके से बदलते हैं यह सब कुछ बहुत ज्यादा मायने रखता है।"


Click it and Unblock the Notifications











