'मिल्की ब्यूटी' होने पर Tamannaah Bhatia ने कही ऐसी बात, बोलीं- महिलाओं में ग्लैमर..

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia Reacts On Being Milky Beauty: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन काम कर चुकी है। अब जल्दी ही उनका 17 अप्रैल को 'ओडेला 2' फिल्म में देखा जाने वाला है। कुछ वक्त पहले खुद एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी शेयर की थी और यह फिल्म उनकी तेलुगू फिल्म है।

तमन्ना भाटिया को इस फिल्म में साध्वी शिव शक्ति का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म से जुड़े हुए एक इवेंट में कुछ वक्त पहले तमन्ना भाटिया शामिल हुई थी और यहां पर एक जर्नलिस्ट ने डायरेक्टर से सवाल कर दिया था कि इस 'मिल्की ब्यूटी' को क्या सोचकर अपने साध्वी का रोल दिया। लेकिन तमन्ना भाटिया ने इसका जो जवाब दिया वह काफी जबरदस्त था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रेस मीट के दौरान तमन्ना को मिल्की ब्यूटी होने के चलते शिवा शक्ति के रोल में फिट न होने वाला बता दिया था। जर्नलिस्ट के इस बर्ताव से तमन्ना भाटिया भी भड़क गई थी और उसको मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल इस दौरान एक फीमेल रिपोर्टर ने डायरेक्टर अशोक तेजी से सवाल किया था कि आपने एक मिल्की ब्यूटी की तरफ देखकर यह क्यों सोचा कि वह एक शिवा शक्ति हो सकती है?

हालांकि तमन्ना भाटिया को रिपोर्टर का यह सवाल ज्यादा रास नहीं आया और उन्होंने जर्नलिस्ट को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि "आपके सवाल में ही इस बात का जवाब है। वह मिल्की ब्यूटी को इस तरीके से नहीं देखते हैं कि इस पर शर्मिंदा होना चाहिए या फिर इसको बुरा मानना चाहिए।"

तमन्ना भाटिया ने आगे कहा कि "एक महिला में ग्लैमर होना बहुत अच्छी बात होती है। हम महिलाओं को इस बात पर खुशी जाहिर करनी चाहिए। तभी हम दूसरे लोगों से भी इस बात की तारीफ करने की उम्मीद कर पाएंगे। अगर हम खुद को एक खास नजरिए से देखेंगे तो कोई हमारी रिस्पेक्ट नहीं करेगा।"

तमन्ना ने आगे यह भी कहा कि "यह एक ऐसे जेंटलमैन है जो महिलाओं को उसे तरीके से नहीं देखते हैं। वह महिलाओं को दैवीय मानते हैं और डिवाइन ग्लैमर हो सकता है। जानलेवा और पावरफुल भी हो सकता है। इसीलिए एक महिला बहुत कुछ हो सकती है।"

Read more about: tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X