Me Too: साजिद खान के सपोर्ट में आईं तमन्ना भाटिया- कहा, मेरे साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं किया
साल 2018 में साजिद खान पर कई महिलाओं ने अभद्र व्यवहार और यौन शोषण का आरोप लगाया है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी सामने आकर कहा कि साजिद खान के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी बुरा रहा है। खैर, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कहा कि साजिद खान ने मेरे साथ कभी भी बुरा व्यवहार नहीं किया और मैं उनके साथ काम के दौरान पूरी तरह सहज थी।
तमन्ना भाटिया ने साजिद खान के साथ दो फिल्मों में काम किया है- हिम्मतवाला और हमशक्ल्स। तमन्ना ने कहा, मेरे लिए हमेशा स्क्रिप्ट और किस तरह की फिल्म में काम कर रही हूं, यह जरूरी होता है। जब मैंने साजिद के साथ काम किया तो अफसोस हमारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं किया। उन्होंने मेरे साथ कभी भी बुरा व्यवहार नहीं किया और मैं उनके साथ काम के दौरान पूरी तरह सहज थीं।

बता दें, साजिद खान पर लगे आरोपों के बाद विद्या बालन ने कहा था कि वह दोबारा कभी साजिद खान के साथ काम नहीं करेंगी। इस पर तमन्ना ने कहा, सबका अलग-अलग अनुभव है और सभी को अपनी राय रखने और अनुभव शेयर करने का हक है। अगर विद्या का अनुभव बुरा रहा है तो उनका यह रिएक्शन सही है।
बता दें, तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड में बैक टू बैक कई ऐसे केस सामने आए। जिनमें से कुछ बड़े चेहरों पर से भी नकाब हटाया गया। साजिद खान और आलोक नाथ का मामला हालांकि सबसे ज्यादा संगीन रहा।


Click it and Unblock the Notifications