विजय वर्मा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जो मुझे सही लगता है...

Tamannaah Bhatia On Her Personal Life: इस समय तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की ब्रेकअप की खबरें खूब जोर पकड़ रही है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस शादी करना चाहती थी और वही विजय वर्मा अभी इसके लिए तैयार नहीं थे। इसीलिए कहा गया कि इन मतभेदों के चलते दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
लेकिन कहा तो यह भी जा रहा है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। हालांकि दोनों की ही तरफ से इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन आपको बता दे की हाल ही में तमन्ना भाटिया ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सिर्फ उन्हीं चीजों को शेयर करती है जो उनको शेयर करने में कंफर्टेबल महसूस होता है।
जब तमन्ना भाटिया से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि वह अपनी निजी जिंदगी को किस तरीके से से बनाकर रखती हैं। एक्ट्रेस IANS के साथ बात करते हुए बताया कि "मुझे लोगों से मिलना जुलना बहुत अच्छा लगता है। मैं एयरपोर्ट पर लोगों से मिलना-जुलना पसंद करती हूं। मैं तस्वीरें भी क्लिक करवाती हूं और इसमें मुझे खुशी मिलती है।"
तमन्ना भाटिया ने एक किस्सा भी शेयर किया और बताया कि 'मैं एयरपोर्ट पर एक आदमी से टकराई और मैं उन लोगों को तस्वीरें दे रही थी, जो वहां आए हुए थे। तो उन्होंने मुझे कहा कि सुनो मैं आपको यह करते हुए देखकर बहुत थक गया हूं। क्या आपको थकान महसूस नहीं होती? तो मैंने उनको जवाब में कहा कि सुनो मैंने यह काम खुद चुना है।"
तमन्ना भाटिया ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने उसको जवाब दिया कि मैंने लोगों के बीच में रहना चुना है और मैंने लोगों के लिए खुद को चुना है। मैं अपनी पसंद से बहुत ज्यादा खुश हूं और मैं लोगों को बहुत पसंद भी करती हूं। मुझे अचानक से घटने वाली चीजों से कोई भी परेशानी नहीं होती है।"
तमन्ना भाटिया ने आगे बताया कि "मुझे अजनबी लोगों से बात करना बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि आप बहुत ही गहराई से बातचीत कर सकते हो। लेकिन मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत प्राइवेट हूं। जितना मुझे अच्छा लगता है मैं उतना ही शेयर करती हूं। मुझे इस बारे में कोई भी किसी से शिकायत नहीं है।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि आज मैं जिस मुकाम पर भी पहुंची हूं उसका सबसे अच्छा हिस्सा यही है कि मैं समझती हूं कि मेरी जिंदगी में हर एक मोड़ क्यों जरूरी है। मैं अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों के लिए भी आभारी हूं और अगर वह नहीं आते तो मैं कभी भी इनसे सीख नहीं पाती। इन्होंने मुझे डेवलप किया है।"
तमन्ना भाटिया ने आगे यह भी कहा कि "मेरे हिसाब से आज अपने करियर के 20 सालों को देखकर मुझे यह नजरिया मिला है। मैं सच में यही मानती हूं कि हर एक मोड़ और बदलाव एक मौका था। लेकिन मैं अब इसके लिए बहुत ज्यादा आभारी हूं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से साल 2005 में की थी। अभी तक अपने पूरे करियर में उन्होंने 86 फिल्मों में काम किया है और लगातार वह आगे बढ़ती जा रही है। तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी खूब चर्चा में रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











