लस्ट स्टोरी 2 में इंटिमेट सीन देने के बाद एयरपोर्ट में फैन के साथ नाचने लगीं तमन्ना भाटिया, Video

तमन्ना भाटिया का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो अपने फैंन के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। दरअसल अभिनेत्री एयरपोर्ट पर थीं और इस दौरान उन्होने एक फैन के साथ डांस किया और उसको हग भी किया।
अभिनेत्री का ये अंदाज देखकर लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को वायरल भयनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है और उन्होने लिखा, ''तमन्ना भाटिया के नए डांस मूव्स इंटरनेट पर छा रहे हैं।
कहना होगा कि शरीर और वह लचीलापन सचमुच अद्भुत है।'' इसके बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''जो इस बात से सहमत हैं कि विजय भाई बहुत भाग्यशाली हैं। ईमानदार हो।''
एक का कहना था, ''सबमें कितनी शालीनता हुई थी...अब सबको बॉलीवुड नाचनियों की हवा लग गई है।'' एक का कहना है, ''नहीं लड़की, इसे तुमसे बेहतर कोई नहीं कर सकता। सारी रीलें देख रहा हूं, आपके जरा भी करीब नहीं हूं।'' हालांकि अभिनेत्री की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
लस्ट स्टोरी में आईं थीं नजर
तमन्ना भाटिया ने लस्ट स्टोरी 2 में धमाकेदार इंटिमेट सीन दिया है और इसमें वो अपने प्रेमी विजय वर्मा के साथ नजर आ रही हैँ। फैंस को तमन्ना भाटिया का ये अवतार काफी पसंद आया है और कई लोगों के लिए ये काफी शॉकिंग था। अब खबरें हैं कि तमन्ना भाटिया संजय लीला भंसाली की एक फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications