Prabhas की मेहमाननवाजी पर Tamannaah Bhatia हुईं फ्लैट, तारीफ करते नहीं थक रहीं, यहां जानें क्या है मामला!

Tamannaah Bhatia- Prabhas: प्रभास भारतीय सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम हैं जिससे हर कोई प्यार करता है। पैन इंडिया अपील के साथ प्रभास की फैन फॉलोइंग कुछ ऐसी है कि आम लोगों के साथ साथ फिल्मी दुनिया के जाने माने स्टार्स भी उनके स्वाभाव के दीवाने हैं।
प्रभास के साथ काम करने वाले उनके कई को-स्टार्स ने अब तक उनके मेहमाननवाजी की तारीफ की हैं। और वो ऐसा करते भी क्यों नहीं, आखिऱ प्रभास समय समय पर अपनी टीम और को-स्टार्स को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जो वाकई कोई बड़ा दिलवाला ही कर सकता है। जबकि अपने को-स्टार के लिए प्रभास के इस जेस्चर की हर कोई बात करता है, इस बार तमन्ना भाटिया का दिल प्रभास की मेहमाननवाजी पर फ्लैट हो गया है।
तमन्ना भाटिया ने की प्रभास की तारीफ
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब तमन्ना से प्रभास के साथ काम करने और उनके नेचर के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने कहा, "प्रभास की मेहमाननवाजी यूनिवर्सल है। 30 डिशेज कहना बहुत आसान है, जो उनके अनुसार पैसे के बारे में बिल्कुल नहीं है। यह लोगों को स्पेशल फील कराने के बारे में है। उनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है। एक रियल किंग कहना परफेक्ट होगा। प्रभास इस बात से एकदम अनजान और क्लूलेस है कि लोगों पर उनका कितना प्रभाव है और उनका स्टारडम कितना बड़ा है।"
इससे पहले प्रभास के कई को-स्टार्स उनकी मेहमाननवाजी से इम्प्रेस हो चुके हैं। उनके साथ काम कर चुकीं पूजा हेगड़े से लेकर श्रुति हासन, श्रद्धा कपूर और अमिताभ बच्चन तक सब ने शूटिंग के दौरान प्रभास द्वारा पेश किए गए स्वादिष्ट घर के बने खाने की तारीफ की है।
फिल्मों की बात करें तो, प्रभास के पास सालार, आदिपुरुष और प्रोजेक्ट के जैसी फिल्मों का दिलचस्प लाइनअप है।


Click it and Unblock the Notifications