तमन्ना भाटिया के घर की बालकनी में लगा है 5 सीटर जकूजी, अंदर का नजारा देख फराह खान के उड़े होश!
Tamannaah Bhatia Home Tour: बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अभी के वक्त में अपने कुकिंग व्लॉग्स के लिए काफी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में इसी सिलसिले में वह अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर पहुंची और यहां पर फराह खान ने तमन्ना भाटिया के लग्जरियस घर का टूर भी करवाया।

तमन्ना भाटिया के घर का लिविंग रूम
तमन्ना भाटिया का घर अंदर से काफी ज्यादा आलीशान लगता है और घर में एंट्री करते ही बड़ा सा लिविंग रूम भी है। लिविंग रूम का इंटीरियर बहुत ही ज्यादा रॉयल और खूबसूरत नजर आता है। लिविंग रूम में पहले तो डायनिंग एरिया है। वुडन टेबल चेयर के ऊपर सीलिंग पर एक खास पेंडेंट एंटीक सीलिंग लाइट लगी हुई है। जिन्होंने घर की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा दी है।
तमन्ना भाटिया के घर के हाल में एक बहुत ही खास सिटिंग एरिया बना हुआ है जहां पर एक साथ काफी सारे लोग बैठ सकते हैं। हाल में ओवल शेप सोफा सेट लगा हुआ है और दीवार पर बड़ी सी आर्टिस्टिक सीनरी लगी हुई है। जो देखने में काफी खूबसूरत है।
किचन भी दिखती है बेहद लैविश
अभिनेत्री के घर में बहुत ही लग्जरियस ओपन किचन बना हुआ है जहां से लिविंग और डायनिंग एरिया साफ नजर आता है। किचन की लाइटिंग भी बहुत शानदार है और पहली नजर में किचन किसी बार जैसा नजर आता है।
रूम से भी ज्यादा बड़ी है एक्ट्रेस के घर की बालकनी
तमन्ना भाटिया के घर के हाल में सोफा सेट के साथ एक बड़ा सा फिश एक्वेरियम भी रखा हुआ है। जिसमें बड़ी-बड़ी मछली भी है और मछलियों को देखकर सुकून और शांति का एहसास होता है। अभिनेत्री के घर की बालकनी किसी रूम से भी ज्यादा बड़ी है। जहां पर एक साइड सोफा सेट लगा हुआ है और एक बड़ी सी 5 सीटर जकूजी भी है। तमन्ना ने बताया कि उन्होंने अब तक सिर्फ तीन बार जकूजी का इस्तेमाल किया है।
तमन्ना का घर देख फराह खान भी हुई हैरान
तमन्ना भाटिया का घर अंदर से किसी महल जैसा लगता है और घर देखने के बाद में फराह खान भी काफी हैरान रह गई थी। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने करियर को लेकर भी बात की और उन्होंने फराह खान को अपना ज्वेलरी शोरूम भी दिखाया। तमन्ना का घर और ज्वेलरी शोरूम देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications