विजय वर्मा के साथ इंटीमेट सीन करने पर ट्रोल होने के बाद तमन्ना भाटिया ने दिया अपना बयान

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia: साउथ फिल्म से लेकर हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जादू दिखने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिआ ने अभिनेता विजय वर्मा संग इंटीमेट सीन किए हैं, जिसको लेकर अभिनेत्री का ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब इस पर अभिनेत्री ने अपनी सफाई दी है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई लस्ट स्टोरीज़ फिल्म का दूसरा सीज़न इन दिनों चर्चा में है, चार डायरेक्टर्स की चार कहानियों पर लोग अलग अलग राय ज़ाहिर कर रहे हैं। इस फिल्म की एक कहानी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा नज़र आए हैं।

Recommended Video

Tamannaah Bhatia ने Lust Stories2 में Vijay Varma साथ Kissing Scenes के लिए तोड़ी No-Kissing Policy!

इस कहानी का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है, पर इसमें दिए अपने इंटीमेट सीन्स की वजह से तमन्ना को ट्रोल किया जा रहा है। अब तमन्ना ने खुद इन सब पर एक इंटरव्यू में बात की और सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है।

तमन्ना भाटिया का कहना है कि लोग जिस तरह से उन्हें जज कर रहे हैं उसे देख वो हैरान हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे ही सीन्स के लिए मेल एक्टर्स की तारीफें की जाती हैं। इस दौरान तमन्ना ने कहा कि लोग लड़कियों को जज करने में ज़रा भी देर नहीं लगाते हैं।

तमन्ना भाटिया ने बताया कि उन्हें एक कमेंट आया, जिसमें कहा गया, "क्या मजबूरी थी कि ये ऐसे सीन कर रही है।" उन्होंने कहा कि मुझे ये बड़ा अजीब लगा क्योंकि एक एक्टर के तौर पर मैं अगर सीरियल किलर का रोल प्ले करूंगी तो क्या मैं वो बन जाउंगी?

लस्ट स्टोरीज़ में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया वाले सेगमेंट की खूब चर्चा हो रही है, इसकी एक वजह ये भी है कि रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। खैर अभी तो दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई बात नहीं हैं लेकिन पैपराजी ने हमेशा ही दोनों को साथ में देखा है और कई सारे वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tamannaah bhatia vijay verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X