सिक्योरिटी बैरिकेड तोड़कर तमन्ना भाटिया से मिलने पहुंचा फैन, एक्ट्रेस की हालत हुई खराब, वीडियो वायरल

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia: सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों लागातर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। सोशल मीडिया पर तमन्ना के एक के बाद एक वीडियो और फोटोज वायरल हो रहते हैं, जिनको फैंस काफी पसंद हैं। तमन्ना की फैन फ्लॉइंग काफी अच्छी है। इसी बीच तमन्ना की एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री से मिलने के लिए उनके फैन ने सारी हदे पार कर दी हैं।

तमन्ना भाटिया से मिलने पहुंचा फैन-

तमन्ना भाटिया जहां भी जाती हैं अपने फैंस से जरुर मिलती हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को हुए एक इवेंट में हुआ। तमन्ना सोमवार को एक इवेंट में गईं थीं, जहां एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया उसके बाद तमन्ना ने बहुत आराम से सब मैनेज किया।

इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तमन्ना वहां से निकल रही होती हैं। तभी एकदम से एक लड़का सिक्योरिटी का बैरिकेड तोड़कर तमन्ना की तरफ भागकर आता है और उनका हाथ पकड़ लेता है। जब तक तमन्ना की सिक्योरिटी को कुछ समझ आता है तब तक वो फैन तमन्ना के पास पहुंच जाता हैं।

उस फैन को तमन्ना की सिक्योरिटी पीछे करने लग जाती है लेकिन वो तमन्ना से मिलने की जिद करता है। इस पर तमन्ना मामले को शांत करती हैं और सिक्योरिटी से कहती हैं कि उस लड़के को मिलने दें, उसके बाद तमन्ना ने उस फैन के साथ हाथ मिलाया और सेल्फी ली।

तमन्ना भाटिया का शानदार लुक-

हमेशा ही अपनी खुबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली तमन्ना भाटिया केरल के एक इवेंट गईं थीं। इस इवेंट में तमन्ना ट्रेडिशनल अवतार में पहुंची थीं। तमन्ना पिंक और ग्रीन कलर की साड़ी पहने गईं थीं, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक को टेंपल ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया था और बहुत ही मिनिमल मेकअप किया था। इस इवेंट की कई सारी वीडियो और फोटोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, फैंस एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X