..................... Tamannaah Bhatia breaks silence on relationship with Vijay Varma: ‘He’s my happy place’ - Hindi Filmibeat

Tamannaah- Vijay: रिलेशनशिप में हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो खास हैं'

tamannaah-bhatia-breaks-silence-on-relationship-with-vijay-varma-he-is-my-happy-place

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma dating: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी थी। जल्द ही दोनों सितारे नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज 2 में भी नजर आएंगे।

बहरहाल, अब तमन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातें की हैं और उन्हें अपना "हैप्पी प्लेस" बताया है और कहा है कि वो उनकी केयर करती हैं।

मैं विजय के साथ खुश हूं- तमन्ना ने तोड़ी चुप्पी

तमन्ना भाटिया ने कहा, "वह (विजय वर्मा) एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं बहुत ऑरगैनिकली रूप से जुड़ी हूं। हां, वो बहुत खास हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं चिंता करती हूं, और मैं उनके साथ खुश रहती हूं। हाई अर्चीविंग औरतों के साथ एक दिक्कत ये भी होती है कि हम ये सोचते हैं कि हमें हर चीज को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। भारत में एक दिक्कत ये भी है कि एक लड़की को पार्टनर के लिए अपनी पूरी जिंदगी बदल देनी पड़ती है।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि आप किसी से इसलिए अट्रैक्ट होते हो कि वह आपका को-स्टार है। मेरे कई को-स्टार रहे हैं। मेरा मानना है कि आप किसी के तब नजदीक आते हो जब आपके मन में उसके लिए फीलिंग होने लगती है। हां, ये बहुत ही पर्सनल चीज है।"

बता दें, पिछले साल 21 दिसंबर को तमन्ना के बर्थडे पर विजय को एक्ट्रेस के घर पर भी स्पॉट किया गया था। तबसे इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें तेज थीं। इसके बाद गोवा से दोनों का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जहां दोनों एक दूसरे को kiss करते दिख रहे थे।

Read more about: tamannaah bhatia vijay varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X