Tamannaah Vijay- आधी रात को एक साथ दिखे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, कैमरे को देखते ही..

tamannaah bhatia

तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपने रोमांस को लेकर चर्चा में है। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अभी तक अपने प्यार का इकरार नहीं किया है। लेकिन दोनों के बीच का प्यार जल्द ही सबसे सामने आ सकता है। डेटिंग की खबरों के बीच तमन्ना और विजय वर्मा कई बार एक दूसरे के साथ दिखाई दिए हैं।

जी हां, इन दोनों को एक साथ तब स्पॉट किया गया जब आधी रात को दोनों डिनर के लिए पहुंचे थे। बता दें कि विजय वर्मा और तमन्ना को कार में बैठे देखा गया और मीडिया को देखकर दोनों सितारे मुस्कुरा रहे थे और लगातार तमन्ना मीडिया को देखकर हाथ भी हिला रहीं थीं।

दोनों के लुक्स की बात करें तो इस दौरान विजय ने चेक शर्ट पहनी हुई थी जबकि तमन्ना ने हॉट ड्रेस में काफी शानदार लग रहीं थीँ। उनपर से लोगों की नजर नहीं हटेगी। बता दें कि तमन्ना काफी सफल अभिनेत्री हैं और उन्होने दमदार फिल्मों में काम किया है।

माहौल ऐसा है कि इंस्टाग्राम पर भी दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटोशूट के वीडियो पर विजय वर्मा ने ऐसा रिएक्शन दिया है जो कि वायरल हो गया है।

तमन्ना भाटिया ने अपने फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि इन दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों काफी सीरियस हैं और शादी को लेकर विचार कर रहे है। ये कब तक होगा इसके बारे में किसी को पता नहीं है।

Read more about: tamannaah bhatia vijay varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X