हाथों में हाथ डाले दिखे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, वीडियो देख फैंस बोले- 'पैचअप हो गया क्या...'?
Tamannaah Bhatia Vijay Varma Spotted: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने तकरीबन एक दूसरे को दो साल तक डेट किया। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी है। लेकिन कुछ खबरों के माने तो मार्च 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। लेकिन अब ब्रेकअप के 1 साल बाद दोनों को साथ में देखा गया और उनकी वीडियो भी खूब वायरल हो रही है।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को साथ में देखने के बाद में अब काफी सारे फैंस कंफ्यूज हो चुके हैं कि अब वह एक बार फिर से कपल के तौर पर साथ आ गए हैं या फिर सिर्फ दोस्त के तौर पर साथ में नजर आए हैं।
हाथों में हाथ डाले दिखे तमन्ना-विजय
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक दूसरे के साथ हाथ पकड़े हुए कैफे से बाहर आते हुए नजर आए। इस दौरान तमन्ना ने डेनिम शर्ट और जींस पहनी हुई थी। विजय ने कैजुअल लुक लिया हुआ था।
तमन्ना-विजय ने पैपराजी को नहीं दिए पोज
पैपराजी ने तमन्ना और विजय को अपने कैमरे में कैद कर लिया और इस दौरान यह दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए। लेकिन कपल ने पोज नहीं दिया और बाय करते हुए आगे चले गए थे। अब सोशल मीडिया पर काफी सारे लोग इस वीडियो को देखने के बाद में हैरान और परेशान हो चुके हैं। फ्रेंड्स समझ नहीं पा रहे हैं कि दोनों साथ आ चुके हैं या फिर सिर्फ दोस्त के नाते मिले हैं।
कब शुरू हुई तमन्ना और विजय की लव स्टोरी?
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर तमन्ना और विजय की डेटिंग शुरू हुई थी। 2025 की शुरुआत में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अलग होने की खबर सामने आई थी।


Click it and Unblock the Notifications