..................... Tamannaah Bhatia 20 Years Old Throwback Video Went Viral When She Is In 10th Class - Hindi Filmibeat

20 साल पहले ऐसी दिखती थीं Tamannaah Bhatia, मासूमियत देख फैन्स हुए कायल, बोले- खूबसूरत....

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia Throwback Video Viral: तमन्ना भाटिया अभी के समय पर सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी राज कर रही है। बता दे कि उन्होंने साल 2005 में अभिजीत सावंत के म्यूजिक एल्बम 'लफ्जों में' से अपने करियर की शुरुआत की थी। तब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल की थी। साथ ही उन्होंने जब पहली फिल्म पूरी की थी तो वह दसवीं कक्षा में थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया का एक ऐसा ही वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जो बेहद पुराना है। इस वीडियो में वह बताती हुई नजर आ रही है कि "मैं अभी स्कूल में हूं। मैं अभी दसवीं क्लास के एग्जाम देने वाली हूं 2005 में, मेरे एग्जाम की भी तैयारी चल रही है। जब मैंने अपनी पहली फिल्म साइन की थी तो मैं साढ़े 13 साल की थी।"

जानकारी के लिए आपको बता दें की तमन्ना भाटिया का यह थ्रोबैक वीडियो है और आपको बता दें कि यह वीडियो 20 साल पुराना है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद में तमन्ना भाटिया की खूबसूरती के फैन्स दीवाने हो गए हैं और काफी लोगों का तो यह भी कहना है कि वह बचपन से लेकर अब तक बिल्कुल भी नहीं बदली है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया ने साल 2005 में हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से डेब्यू किया था। उन्होंने सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी जमकर काम किया है। लगातार वह कई सारी फिल्मों में भी नजर आती है। पिछले साल ही उनको स्त्री 2 फिल्म में अपने आइटम नंबर 'आज की रात' के लिए काफी ज्यादा पसंद किया गया।

Read more about: tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X