किसिंग तस्वीरें वायरल होने के बाद इवेंट पर साथ नजर आए तमन्ना और विजय, Video

tamannaah bhatia

Recommended Video

Rumoured Couple Vijay Verma और Tamannaah Bhatia का Goa के video के बाद ये video हुआ viral! FilmiBeat

बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहते हैं। कुछ दिनों पहले एक खबर आई थी कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस रूमर्ड कपल की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। अब एक बार फिर से इन दोनों को लेकर चर्चा है क्योंकि फिर से दोनो एक इवेंट पर नजर आए हैं। जी हां, इन दोनों ने यहां पर पैपराजी के लिए पोज दिया था।

ये दोनों सितारे इस दौरान काफी अच्छे लग रहे थे और स्टाइलिश लुक सभी को दीवाना बना रहा था। अभिनेत्री तमन्ना की बात करें तो इस दौरान उन्होने ब्लू कलर की कट-आउट ड्रेस पहनी थी तो वहीं विजय फनी पहनावे में डैपर दिखे।

जैसे ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं लोगों की प्रतिक्रिया भी दोनों के लिए सामने आती दिख रही है। उनके फैंस भी लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं। तमन्ना और विजय वर्मा ने इस साल की शुरुआत में ही धमाका कर दिया था जब दोनों की किस करते हुए तस्वीरें सीधे गोवा से वायरल हो गईँ थीं।

इस इवेंट पर एक साथ पहुंचकर तमन्ना और विजय ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि दोनों सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ और ना ही दोनों ने इसको लेकर किस तरह का खुलासा किया है।

तमन्ना भाटिया को ज्यादातर साउथ की फिल्मों में काम करते देखा जाता है जबकि विजय वर्मा बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहते हैँ। फिल्म गली बॉय में अपने दमदार परफॉर्मेंस से छा जाने वाले विजय वर्मा अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी रहते हैं और अभिनय से फिल्म में जान डाल देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X